1st Bihar Published by: Updated Dec 25, 2019, 7:08:50 PM
- फ़ोटो
PATNA: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर उन्हें पटना में जगह मिल गयी है। राजधानी पटना के पाटलिपुत्र पार्क में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। वहीं अटल जी की प्रतिमा स्थापित करने पर बीजेपी सांसद ने सरकार का शुक्रिया अदा किया है।
पाटलिपुत्र पार्क में स्थापित प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया साथ ही उन्होनें पार्क का भी उद्घाटन किया।कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश कुमार समेत तमाम नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर पटना में उनकी प्रतिमा के अनावरण के मौके पर भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि बिहार में अटल जी की प्रतिमा नहीं थी। सरकार ने इसका उद्घाटन कर बड़ा काम किया है। हम सभी बिहार सरकार के शुक्रगुजार हैं।वहीं भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण कर सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।
पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती के मौके पर हुए इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सुशील मोदी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, कृषि मंत्री प्रेम कुमार, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव सहित कई विधायक मौजूद रहे।