1st Bihar Published by: MANOJ KUMAR Updated May 31, 2023, 6:03:06 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR: मुज़फ़्फ़रपुर में एक बार फिर आग का तांडव देखने को मिला। जहां कथैया थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में खाना बनाने के दौरान अचानक आग लग गई और देखते ही देखते कई घरों में फैल गयी। करीब आधा दर्जन घरों को आग ने अपनी आगोश में ले लिया। जब तक लोग संभल पाते तब तक आग ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया था। इस दौरान घर में सो रहे तीन लोगों की आग से झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं एक मवेशी भी इस आग का शिकार हो गया और झुलसकर उसकी भी मौत हो गई। मरने वालों में राजदेव राय टुनटुन राय और मुन्नी देवी शामिल है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कथैया थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन 3 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। वही एक मवेशी की की भी आग में झुलस जाने से मौत हो गयी। पूरे मामले पर पूछे जाने पर एसडीओ पश्चिमी बृजेश कुमार ने बताया कि आग लगने से कई घर जले हैं जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय प्रशासन को हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।