1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 04, 2024, 4:39:08 PM
- फ़ोटो
KISHANGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के किशनगंज जिले से आ रही है जहां एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर जमकर हंगामा मचाया।
घटना किशनगंज के पोठिया थाना क्षेत्र के धोबनिया के पास की है। बताया जाता है कि एक बाइक पर 4 लोग सवार थे। तभी ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो महिलाएं और एक बच्ची की मौत हो गयी। वही बाइक चला रहे 23 वर्षीय नूर जमाल की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोगों को पुलिस ने किसी तरह शांत करवाया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
बताया जाता है कि सिंहिया कुलामनी के रहने वाले नूर जमाल अपनी पत्नी नाहिदा बेगम, साली सबीनाज और एक साल की बच्ची को बाइक से रिश्तेदार के यहां जा रहे थे तभी धुमनियां के पास एक बेगलाम ट्रक ने उन्हें रौंद दिया और मौके पर ही पत्नी, साली और बच्ची की मौत हो गयी। वही नूर जमाल बुरी तरह घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से किशनगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।