Hindi News / news / भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, तेज रफ्तार बोलेरे ने बाइक...

भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, तेज रफ्तार बोलेरे ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 13, 2024, 1:25:59 PM

भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, तेज रफ्तार बोलेरे ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर

- फ़ोटो

DHANBAD: बड़ी खबर झारखंड के धनबाद से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौक हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना बाघमारा की है।


बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रहे बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई है। स्थानीय लोगों की मदद से बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया है। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।