Hindi News / news / Bhojpur News: तालाब में डूबने से मामा-भांजा की मौत, शौच जाने के दौरान...

Bhojpur News: तालाब में डूबने से मामा-भांजा की मौत, शौच जाने के दौरान पैर फिसला और चली गई जान

1st Bihar Published by: RAKESH KUMAR Updated Oct 21, 2024, 3:25:57 PM

Bhojpur News: तालाब में डूबने से मामा-भांजा की मौत, शौच जाने के दौरान पैर फिसला और चली गई जान

- फ़ोटो

ARA: बिहार में नदी और तालाब में डूबने से लोगों की मौत की खबरें लगातार सामने आ रही है। लगातार मौतों के बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर के आरा से सामने आया है, जहां तालाब में डूबने से मामा-भांजा की मौत हो गई।


जानकारी के मुताबिक, नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज इलाके में एक मामा-भांजा सुबह सुबह खेतो की तरफ गए थे। इसी दौरान दोनों तालाब के पास से गुजर रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और दोनों तालाब मे जा गिरे। देखते ही देखते दोनों तालाब की गहराई में चले गए और डूबने से दोनों की मौत हो गई। काफी देर तक जब दोनों वापस घर नहीं लौटे तो परिजनों को शंका हुई।


इसके बाद दोनों की खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान दोनों का शव तालाब से बरामद किया गया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।