1st Bihar Published by: K.K SINGH Updated Dec 27, 2019, 11:13:05 AM
- फ़ोटो
ARA: जल जीवन हरियाली अभियान के तहत सीएम नीतीश कुमार का काफिला आज भोजपुर के भेड़री गांव पहुंचे. जहां उन्होंने जरबेरा फूल हेतु निर्मित पालीहाउस, मत्स्य पालन हेतु निर्मित चार तालाब, बगीचा का अवलोकन किया.
कृषि विभाग द्वारा बनाए गए वर्मी कंपोस्ट पिट, फसल अवशेष को अपघटित करने वाले जैविक बैक्टीरिया पिट का भी अवलोकन किया. कृषि विभाग द्वारा यांत्रिकीकरण मेला सह किसान गोष्टी मेला का उद्घाटन करते हुए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया.
इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा किसान चौपाल एवं किसान पाठशाला का भी आयोजन किया गाय, जिसमें किसानों को खेती की उन्नत तकनीक विकसित करने तथा आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती एवं कृषि योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया,