1st Bihar Published by: Updated Feb 18, 2020, 10:44:05 AM
- फ़ोटो
PATNA : पटना के बड़े भू-माफिया सत्यनारायण सिंह पर पुलिस ने नकेल कस दिया है। राजीव नगर थाना की पुलिस ने सत्यनारायण सिंह को गिरफ्तार किया है. सत्य नारायण सिंह राजीव नगर इलाके का चर्चित भू माफिया है। सत्यनारायण सिंह की गिरफ्तारी एक पुराने अपराधिक मामले में की गई है।
भू माफिया सत्यनारायण सिंह के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है, लेकिन अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए सत्यनारायण सिंह अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर था। बताया जा रहा है कि राजीव नगर थाने ने बीती रात उसकी गिरफ्तारी की है। खबरों के मुताबिक अभी भी सत्यनारायण सिंह अपने रसूख का इस्तेमाल कर पुलिस की गिरफ्त से बच निकलने का भरसक प्रयास कर रहा है।
पटना के राजीव नगर इलाके में भू माफिया सत्यनारायण सिंह का दबदबा सालों से रहा है। इस इलाके में जमीन की खरीद बिक्री करने वालों के ऊपर सत्यनारायण सिंह कई तरह का दबाव बनाते रहा है। राजीव नगर थाना इलाके में कई बार जमीन को लेकर सत्यनारायण सिंह दूसरे लोगों से भिड़ चुका है। साल 2017 में सत्यनारायण सिंह के बेटे सुनील सिंह को आपसी विवाद में गोली भी लगी थी।