Life Style: गर्मियों में इसके पत्तों का सेवन क्यों है जरूरी? जानिए.. इसके 5 चमत्कारी फायदे Samastipur Snake Catcher: नहीं रहे 'सांपों के मसीहा' जय सहनी, जिनकी जिंदगी बचाने को रहते थे हमेशा तत्पर, उन्हीं में से एक ने ले ली जान Parent-child relation: बच्चों को शर्मिंदा कर देती हैं पैरेंट्स की ये आदतें, जानिए क्यों बच्चे बनाने लगते हैं दूरियां Bihar Assembly Election 2025: जहानाबाद में बिछने लगी बिसात...NDA में किसके खाते में जाएगी सीट ? दर्जन भर हैं दावेदार..किनका टिकट होगा फाइनल,जानें... IPL2025: "हमें विनम्र बने रहने की जरुरत", अंकतालिका में टॉप पर जाने के बाद हार्दिक और सूर्या का बड़ा बयान, फैंस बोले "ये दोनों MI के पिलर हैं" Made in India: डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ वॉर के बाद अमेरिका में 'मेड इन इंडिया' की गूंज! Gold theft jewellery shop: थानेदार बनकर आया, लाखों के गहने ले उड़ा, CCTV फुटेज देख दंग रह गया दुकानदार! Bihar Politics: "नीतीश को साइडलाइन करने की हिम्मत किसी में नहीं": मनोज तिवारी.. चिराग के भविष्य और पवन सिंह के BJP में आने पर भी बोले Road Accident Death : कुछ महीने पहले हुई थी शादी, अब सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट के वकील की मौत,पत्नी घायल Caste Census: बिहार चुनाव और पहलगाम हमले से है जातीय जनगणना का कनेक्शन? विपक्ष के तीखे सवालों के बाद जनता सोचने पर मजबूर
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 21 Sep 2024 11:04:16 AM IST
- फ़ोटो
EAST CHAMPARAN : बिहार में अपारधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्वीं चंपारण से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सुबह -सुबह फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। गोलीबारी में 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया और घटना की जांच जारी है। पुलिस टीम गांव में शांति बहाल करने के लिए कैंप कर रही है।
जानकारी के अनुसार, जिले के मधुबन थानाक्षेत्र के बांकी गांव में शनिवार की सुबह करीब 7:30 बजे दो पट्टीदारों के बीच भूमि विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में चली गोली लगने से एक किशोरी की मौत हो गई। आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हैं। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही पकड़ीदयाल के पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर कैंप कर रही है।
बताया गया है कि रामजी भगत और प्रेम भगत के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था। इसको लेकर शनिवार की सुबह दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। धारदार हथियार का उपयोग किया जाने लगा। इसी दौरान गोली चलने लगी। फायरिंग के दौरान एक गोली प्रेम भगत की 15 वर्षीया भगिनी को लगी। मौके पर ही किशोरी ने दम तोड़ दिया। सभी घायलों को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया है।
इधर, पुलिस अक्षीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पकड़ीदयाल के पुलिस उपाधीक्षक मौके पर तैनात हैं। पुलिस की टीम घटना को अंजाम देनेवाले लोगों की खोज कर रही है। तत्काल तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। गांव में शांति बनी रहे, इसके लिए पुलिस की टीम कैंप कर रही है।