Hindi News / news / गुजरात : भूपेंद्र पटेल ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, अमित शाह समेत...

गुजरात : भूपेंद्र पटेल ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, अमित शाह समेत 5 राज्यों के CM रहे मौजूद

1st Bihar Published by: Updated Sep 13, 2021, 2:38:02 PM

गुजरात : भूपेंद्र पटेल ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, अमित शाह समेत 5 राज्यों के CM रहे मौजूद

- फ़ोटो

DESK : गुजरात के नए मुख्यमंत्री के रूप में आज भूपेंद्र भाई पटेल ने शपथ ले ली. गांधीनगर स्थित राजभवन में आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें गृह मंत्री अमित शाह समेत 5 राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे. भूपेंद्र पटेल ने गुजराती में शपथ ली. वे गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री बने हैं.



आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव से एक साल पहले विजय रुपाणी को हटाकर भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाया है. भूपेंद्र पटेल का नाम हर किसी के लिए चौंकाने वाला था. भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण के दौरान अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, प्रमोद सावंत समेत भाजपा के अन्य बड़े नेता मौजूद रहे.


मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले भूपेंद्र पटेल घर में पूजा-अर्चना के बाद थलतेज स्थित साईं बाबा के मंदिर और अडालज स्थित दादा भगवान मंदिर पहुंचे और इसके बाद सीधे नितिन पटेल से आशीर्वाद लेने उनके घर गए थे.