NCERT Partition Module: NCERT ने जारी किया नया मॉड्यूल, भारत विभाजन के लिए कांग्रेस और जिन्ना समेत इस चेहरे को बताया जिम्मेदार NCERT Partition Module: NCERT ने जारी किया नया मॉड्यूल, भारत विभाजन के लिए कांग्रेस और जिन्ना समेत इस चेहरे को बताया जिम्मेदार Krishna Janmashtami 2025: बिहार में हर वर्ष जन्माष्टमी की प्रतीक्षा करते हैं यहां के मुस्लिम, कन्हैया की बांसुरी पर ही निर्भर है इनका परिवार Life Style: हर महिला की डाइट में होने चाहिए ये आयुर्वेदिक सुपरफूड्स, मिलेंगे अद्भुत फायदे Bihar News: बिहार में भारत की स्वतंत्रता पर संग्राम, झगड़े में 4 घायल; 2 की हालत गंभीर Bihar Crime News: बिहार में दो गुटों के बीच चली कई राउंड गोली, फायरिंग में 15 साल का लड़का घायल Janmashtami 2025: आज मनाया जा रहा श्रीकृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव, जानिए... क्यों लगाए जाते हैं आठ प्रहर में अलग-अलग भोग Bihar School News: प्रिंसिपल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में जलेबी की जगह बांटा खुरमा, शिक्षा विभाग ने मांग दिया जवाब Bihar School News: प्रिंसिपल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में जलेबी की जगह बांटा खुरमा, शिक्षा विभाग ने मांग दिया जवाब Bihar News: बिहार में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में दम घुटने से मजदूर की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Tue, 29 Oct 2024 12:28:48 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आई है। जहां दिवाली पर्व की शुरुआत से ठीक पहले एक बड़ा हादसा हुआ है। पटना के अशोक राजपथ इलाके में स्थित पटना साइंस कॉलेज के पास मेट्रो टनल में तीन मजदूर फंस गए। जिनमें दो की मौत हो गई है।
दरअसल, पटना के अशोक राजपथ इलाके के पटना साइंस कॉलेज के पास पिछले कई महीनों से मेट्रो निर्माण का कार्य जारी है। यहां अंडर ग्राउंड टनल का निर्माण होना है। ऐसे में काफी संख्या में मजूदर यहां दिन रात काम करते हैं। इस बीच आज देर रात यह खबर सामने आई है कि मेट्रो के निर्माणाधीन टनल में 3 मजदूर फंस गए। जिसमें दो की मौत हो गई जबकि एक का इलाज जारी है। हालांकि, इनकी भी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।
वहीं, घटना में मृत एक मजदूर की पहचान हुई है। इसका नाम श्यामबाबू बताया जा रहा है जो कि उड़ीसा का रहने वाला था है। यह लोको पायलट का काम करता था। रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के वक्त टनल के अंदर 25 मजदूर काम कर रहे थे। तभी किसी वजह से लोको का ब्रेक फेल हो गया। उसके बाद तीन लोग टनल के अंदर ही फंस गए जबकि बाकी लोग किसी तरह से बाहर आए। हालांकि, इस अफरा तफरी में कई लोग घायल हुए हैं । घटनास्थल पर मौजूद आक्रोशित भीड़ ने कहा कि हादसे में मारे गए एक शख्स की लाश तीन टुकड़ों में बट गई। वर्करों ने शिकायत की कि हमलोग 8 बजे रात से 8 बजे सुबह तक काम करते हैं। इस दौरान कोई भी बड़ा अधिकारी मौजूद नहीं रहता है। हमलोग ने ही अपने मारे गए साथी की लाश को टनल से बाहर निकाला है।
जानकारी हो कि अशोक राजपथ पर पटना मेट्रो के लिए सुरंग बनाने का काम चल रहा है। इस टनल का निर्माण पटना यूनिवर्सिटी से राजेंद्र नगर इलाके तक होना है। लिहाजा काफी तेजी से काम जारी है। इस बीच लोको मशीन में किसी प्रकार के गड़बड़ी आ जाने से या फिर ब्रेक फेल हो जाने से यह हादसा हुआ है। घटना के बाद मौके पर काफी लोगों की भीड़ उमड़ गई। मेट्रो हादसे पर सुपरवाइजर ने आरोप लगाते हुए कहा कि मौके पर रात में काम करने वाले इंजीनियर मौजूद नहीं थी, जिसके वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद साइट पर मौजूद अन्य लोगों ने काफी हंगाम मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद दुर्घटना की खबर सुनते ही मौके पर बिहार पुलिस की टीम पहुंच गई।
इधर, घटना की सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि हमें हादसे की सुचना हासिल हुई है। उसके बाद हम घटनास्थल पर पहुंचें ताजा जानकारी यही है कि मेट्रो निर्माण में लगा टनल मशीन में कुछ गड़बड़ी आई युअ इसका ब्रेक फेल हो गया। जिसमें मजदूर फंस गए। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में लाया गया है।