1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Sep 28, 2023, 6:00:23 PM
- फ़ोटो
NAWADA: इस वक्त की बड़ी खबर नावादा से आ रही है, जहां तालाब में डूबने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। सभी बच्चों की उम्र 8 से 10 वर्ष के बीच है। घटना वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के गंभीरपुर की है। हादसे के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
मृतक बच्चों की पहचान गंभीरपुर निवासी आयुष कुमार, समीर कुमार, श्रवण कुमार और रितिक कुमार के तौर पर हुई है। सभी बच्चों की उम्र 8 से 10 साल के बीच बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे गांव के ही तालाब में नहाने के लिए गए थे और गहराई का पता नहीं चलने के कारण चारों बच्चे गहरे पानी में चले गए।घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों ने आनन-फानन में सभी बच्चों को तालाब से निकाला और इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने चारों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, इस घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।