Hindi News / news / बिहार : 10 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, गांव में ही...

बिहार : 10 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, गांव में ही मिला खून से सना शव

1st Bihar Published by: Updated Aug 13, 2022, 2:14:17 PM

बिहार : 10 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, गांव में ही मिला खून से सना शव

- फ़ोटो

CHHAPRA : छपरा में बेखौफ बदमाशों ने एक बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गए। घटना मशरक थाना क्षेत्र के सिकटी की है। शनिवार की सुबह गांव के लोग जब खेतों की ओर जा रहे थी तो बच्चे का शव देखकर दंग रह गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक बच्चे की पहचान सिकटी गांव निवासी प्रमोद कुमार के 10 वर्षीय बेटे ऋषभ कुमार के रूप में हुई है। ऋषम उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकटी का चौथी क्लास का छात्र था। बताया जा रहा है कि बीते शनिवार की सुबह ऋषभ घर से किसी काम से निकला था और कुछ ही घंटों बाद उसका शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मढ़ौरा SDPO इन्द्रजीत बैठा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इधर, पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।