Bihar News: बिहार में इस दिन से सैकड़ों घाटों पर शुरू होगा बालू खनन, अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए विशेष तैयारी Bihar News: गयाजी एयरपोर्ट से 10 जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, एक्सरे मशीन से चेकिंग में हुआ खुलासा UGC NET Dec 2025: UGC NET का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं आवेदन Bihar Flood: बिहार में बाढ़ का कहर जारी, 15 साल बाद 21 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, रात में भी तटबंधों की निगरानी Bihar Weather: बिहार के दर्जनों जिलों में आज वर्षा की संभावना, मौसम विभाग की चेतावनी जारी Bihar Election 2025: चुनाव आयोग का सख्त निर्देश, प्रत्याशियों को बताने होंगे आपराधिक केस, खर्च सीमा हुई तय; जान लें पूरी डिटेल BIHAR: बिजली टावर पर चढ़ा बुजुर्ग, हाईटेंशन तार पर लटकने के बाद खेत में गिरा, बाल-बाल बची जान Bihar News: बिहार में शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क, शिवहर में SSB जवानों ने किया फ्लैग मार्च Bihar News: बिहार में शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क, शिवहर में SSB जवानों ने किया फ्लैग मार्च Bihar Politics: चिराग पासवान ने जीजा अरुण भारती को सौंपी बिहार की कमान, दे दी यह बड़ी जिम्मेवारी
1st Bihar Published by: Updated Mon, 23 Aug 2021 09:50:28 PM IST
- फ़ोटो
GAYA: गया में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 32 साल की महिला को अगवा करने के बाद सुनसान जगह पर ले जाकर 14 बदमाशों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख बदमाश नंगे बदन भागे। पीड़िता की हालत गंभीर बतायी जा रही है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जहां 32 साल की महिला को दो युवक बाइक पर बिठाकर फल्गु नदी के किनारे ले गये जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। कुछ देर बाद 5 बाइक में सवार 12 लड़के घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने ने भी बारी-बारी से रेप किया। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसकी बहसी दरिंदों ने इस दौरान उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी।
दो युवकों द्वारा महिला को बाइक पर बिठाकर ले जाते ग्रामीणों ने देख लिया था लेकिन अंधेरा होने की वजह से वे इस मामले को समझ नहीं पाए लेकिन तभी पांच बाइक सवार को उसी रास्ते की ओर जाते देखा तब ग्रामीणों को किसी अनहोनी का शक हुआ। ग्रामीण वहां पहुंचे तो महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मामला समझ में नहीं आया तो नदी किनारे खड़ी कुछ बाइक पर उसकी नजर पड़ी। इसके बाद पुलिस नदी में कूद पड़ी और नदी के बीच में सूखे हिस्से पर पहुंची। पुलिस के वहां पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। सभी बदमाश जिस हालत में थे। उसी हालत में वहां से भागने लगे। कुछ बदमाश तो नंगे बदन जूते-चप्पल छोड़कर वहां से भाग खड़े हुए।
पुलिस ने बताया कि उन्हें देखकर कुछ लड़के नंगे बदन ही वहां से भाग निकले। पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो पर अंधेरे का फायदा उठाकर सभी भागने में सफल हो गये। पुलिस जब मौके पर पहुंची तब उनकी नजर महिला पर पड़ी। जो नग्न हालत में बेहोश मिली। घटनास्थल से कुछ लड़कों के कपड़े और जूते-चप्पल भी बरामद किया गया है। वही एक पिस्टल भी बरामद हुआ है। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस का कहना है कि इस सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम देने में करीब 14 बदमाश शामिल हैं। सभी लड़के शहर और मानपुर प्रखंड के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं। पुलिस महिला के ठीक होने का इंतजार कर रही है। अब तक की जांच में पता चला है कि पीड़िता महिला नजदीक के गांव की रहने वाली है। घटनास्थल से उसके गांव की दूरी करीब 15 किमी है।
पुलिस ने बताया कि बदमाश महिला को किस तरह से अगवा करके लाए? अभी इस बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस महिला के होश में आने का इंतजार कर रही है। वही DSP घूरन मंडल ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रहे हैं।