1st Bihar Published by: Updated Jul 20, 2022, 11:26:07 AM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR: सच्चा प्यार उम्र का मोहताज नहीं होता, ये साबित कर दिया है 45 साल के एतवारी मांझी और 38 साल की रीता देवी ने। मामला मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के बेधौल गांव का है, जहां एक 45 साल के शादीशुदा मर्द ने 38 साल की विधवा महिला से शादी रचा ली। शादी के दौरान पंचायत ने वीडियो भी बनाई, जो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
आपको बता दें, एतवारी मांझी चार बच्चों का पिता है। वहीं महिला की बात करें तो उसका नाम रीता देवी है, जो तीन बच्चों की मां है। जानकारी के मुताबिक़, उसके पति की 7 साल पहले मौत हो गई थी। लंबे समय से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। अंत में पंचायत में एतवारी से रीता देवी की शादी करा दी गई और अब वे दोनों ने एक दूसरे का हाथ थाम लिया है।
शादी होने के बाद स्थानीय सरपंच फहद आजम ने बताया कि दोनों के बीच पांच साल से अफेयर चल रहा था। पिछले साल एतवारी ने अपने खर्चे पर महिला की एक बेटी की शादी भी कराई थी। जब इनके रिश्ते की भनक रीता के ससुराल वालों को लगी तो उन्होंने उसे बच्चों के साथ घर से निकाल दिया था। इसके बाद वह किसी तरह बाहर में अपनी ज़िन्दगी काट रही थी। अब महिला ने अपने प्रेमी का हाथ थाम लिया है और दोनों ने शादी कर ली।