1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 01, 2024, 6:02:32 PM
- फ़ोटो
SEOHAR: गर्मी के बढ़ने के साथ ही बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ गई हैं। राज्य के किसी न किसी जिले से हर दिन अगलगी की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला शिवहर से सामने आया है, जहां भीषण अग्निकांड में 27 घर जल कर राख हो गए।
दरअसल, शिवहर में सोमवार की सुबह आग का तांडव देखने को मिला है। पुरनहिया प्रखंड के बराही गांव में चूल्हे के चिंगारी से भयंकर आग लग गई और देखते ही देखते 23 घर जल कर स्वाहा हो गए। अगलगी की इस घटना के बाद ग्रामीणों में चीफ-पुकार मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया हालांकि तबतक लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई थी। उधर, पिपराही प्रखंड के देकुली धर्मपुर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 4 घर जलकर स्वाहा हो गया हैं। पूरे जिला में सोमवार को कुल 27 घर जलकर राख हो गया हैं।
रिपोर्ट- समीर कुमार झा