1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 21, 2023, 7:47:45 AM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं ना कहीं से सड़क हादसे में मौत की खबर निकल कर सामने आती ही रहती है। इसी कड़ी में अब ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना से जुड़ा हुआ है। जहां एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने एक युवक को कुचल दिया। जिसमें घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना में अटल पथ पर सड़क हादसा हुआ है। दीघा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वैन में सड़क पार करते हुए युवक को कुचल दिया है। स्थानीय लोग जब वहां पहुंचे तो देखा कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर आक्रोशित लोगों ने पूरे अटल पथ पर करीब 2 घंटे तक जाम कर दिया सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि, दीघा थाना क्षेत्र के अटल पथ पर युवक सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था उसी समय और नियंत्रित पिकअप पहुंचा और युवक को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। जिसके बाद हादसे में युवक की मौत हो गई।
इधर इस घटना को लेकर थानाध्यक्ष राज कुमार पांडे का कहना है कि, तेज रफ्तार पिकअप बहन ने युवक को बुरी तरह से कुचल दिया और पिकअप चालक वहां से फरार हो गया सूचना मिलने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से वाहन की तलाश की जा रही है।