1st Bihar Published by: Tahsin Ali Updated Dec 11, 2023, 5:29:36 PM
- फ़ोटो
PURNEA: बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां चलती ऑटो पर तेज रफ्तार ट्रक के पलटने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में गर्भवती महिला और उसकी चार साल की बेटी की मौत हुई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग जीरो माइल की है।
हादसे में बाल-बाल बचे ऑटो सवार लोगों के मुताबिक, गर्भवती महिला शाइस्ता और अपनी दो बेटियों के साथ डगरवा से सिकंदरपुर के लिए ऑटो से रवाना हुई थी। जैसे ही ऑटो जीरोमाइल पहुंची गोलंबर पार करने के दौरान पटवा लदा ट्रक ऑटो पर पलट गया। इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में गर्भवती महिला और उसकी चार साल की बेटी की मौत हो गई जबकि दूसरी बेटी की जान बाल बाल बच गई।
स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसी महिला और उसकी बेटी को बाहर निकाला और आनन-फानन में पूर्णिया मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां जांच करने के बाद डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंचे। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।