Hindi News / news / बिहार: अवैध बालू खनन को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलीबारी...

बिहार: अवैध बालू खनन को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलीबारी से दहला पूरा इलाका

1st Bihar Published by: RAKESH KUMAR Updated Jan 07, 2023, 3:12:15 PM

बिहार: अवैध बालू खनन को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलीबारी से दहला पूरा इलाका

- फ़ोटो

ARA: बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां अवैध बालू खनन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है। फायरिंग की इस घटना में एक शख्स को गोली लगी है। वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग से पूरा इलाका थर्रा उठा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना संदेश थाना क्षेत्र के सारिकपुर बालू घाट की है।


बता दें कि बिहार में बालू के लिए संग्राम कोई नई बात नहीं है। अवैध बालू के कारोबार को लेकर आए दिन खूनी संघर्ष की वारदातें सामने आती रही हैं। बीते शुक्रवार को गया में भी  बालू उठाव को लेकर दो गांवों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा था। गनीमत की बात रही थी कि गोलीबारी की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था। गोलीबारी की घटना अतरी थाना क्षेत्र के केहर बिगहा और गोंडर बिगहा गांव के लोगों के बीच हुई थी।