1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 20, 2024, 1:40:15 PM
- फ़ोटो
SEOHAR : शिवहर में बागमती नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। नदी में नहाने के दौरान एक बहन को डूबता देख दूसरी ने उसे बचाने के कोशिश की और दोनों बहनें नदी के गहरे पानी में चली गईं। घटना तरियानी के दस्तारा की है।
मृतक बहनों की पहचान 12 साल की गुड़िया कुमारी और 10 साल की काजल कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें दस्तारा स्थित बागमती नदी में नहाने गई थीं। इसी दौरान एक बहन नदी के गहरे पानी में डूबने लगी। अपनी बहन को डूबता देख दूसरी लड़की ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन दोनों गहरे पानी में चली गईं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों बहनों के शव को नदी से बाहर निकाला और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक ही परिवार की दो लड़कियों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
रिपोर्ट-- समीर कुमार झा