Hindi News / news / बिहार: भीषण अग्निकांड में 10 लाख की संपत्ति जलकर राख, फायर ब्रिगेड की...

बिहार: भीषण अग्निकांड में 10 लाख की संपत्ति जलकर राख, फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Dec 31, 2023, 1:45:11 PM

बिहार: भीषण अग्निकांड में 10 लाख की संपत्ति जलकर राख, फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

- फ़ोटो

SEOHAR: शिवहर में एक बार फिर से भीषण आगलगी की घटना सामने आई है। अगलगी की इस घटना में 10 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई है। घटना शनिवार की देर रात पुरनहिया थाना क्षेत्र के बराही चौक की है।


दरअसल, बराही चौक पर स्थित एक कपड़े की दुकान में बिजली की शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। अगलगी की इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि उसपर काबू पाना मुश्किल हो रहा था जिसके बाद दुकानदार द्वारा घटना की जानकारी पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी।


घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची लेकिन दमकल की एक गाड़ी से आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। जिसके बाद मौके पर दमकल की तीन और गाड़ियों को बुलाया गया। जबतक फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया दुकान में रखे 30 हजार कैश समेत 10 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट..