1st Bihar Published by: Updated Jul 31, 2022, 8:49:35 AM
- फ़ोटो
SUPAUL : सुपौल में भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. घटना में बाइक सवार पति-पत्नी और बेटे की मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक, घटन सुपौल के पिपरा क्षेत्र के बिशनपुर के पास एनएच 106 की है. जहां घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है. मरने वालो में पति, पत्नी और बेटा शामिल हैं. बताया जा रहा है कि महेशपुर पंचायत वार्ड नंबर 1 चिलकापट्टी के रहने वाले 25 वर्षीय रविंद्र कुमार मेहता अपने 55 वर्षीय पिता कमल मेहता और 45 वर्षीय मां सीता देवी बाइक पर सवार होकर पिपरा जा रहे थे.
इसी दौरान विपरीत एक स्कार्पियो ने बाइक सवार को बिसनपुर के समीप कुचल दिया. इस घटना में मौके पर ही मां बाप और बेटा तीनो की मौत हो गई है. घटना के बाद स्कॉर्पियो पलट गया. स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है.