मोतिहारी में साइबर ठग गिरोह का पाकिस्तान कनेक्शन उजागर, डिजिटल अरेस्ट कर करते थे ठगी National Teachers Award 2025: बिहार के तीन शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित; सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई National Teachers Award 2025: बिहार के तीन शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित; सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई JEHANABAD: एरिस्टो फार्मा ने बाढ़ राहत सामग्रियों का किया वितरण, 1000 बाढ़ प्रभावित परिवारों को मदद मुन्देश्वरी कॉलेज में बी.एड. सत्र 2025–27 के लिए दिक्षारंभ समारोह, शिक्षक और शिक्षा के महत्व पर डाला गया प्रकाश पूर्णिया में NDA का सम्मेलन: गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- सीमांचल से रोहिंग्या को निकालेंगे पूर्णिया में NDA का सम्मेलन: गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- सीमांचल से रोहिंग्या को निकालेंगे Purnea News: पूर्णिया में प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या, जेडीयू नेता की बेटी से प्यार पड़ा महंगा Purnea News: पूर्णिया में प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या, जेडीयू नेता की बेटी से प्यार पड़ा महंगा Bihar Politics: ‘बिहार के बच्चों के शरीर पर कपड़ा और पैरों में चप्पल नहीं, नेताओं को सिर्फ सत्ता की चिंता’ प्रशांत किशोर का हमला
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 01 Jun 2023 10:16:20 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार के सारण से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को एक कार्यक्रम में गोली लग गयी है। भोजपुरी सिंगर के पैर में गोली लगते ही कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद इन्हें काफी गंभीर अवस्था में पटना के मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। जहां फिलहाल इनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
दरअसल, सारण के जनता बाजार थाने के सेंदुआर गांव में उपनयन संस्कार कार्यक्रम प्रस्तुति देने पहुंची भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को मंगलवार रात हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लग गई। आनन-फानन में उन्हें उनके सहयोगी सीधे पटना ले गए और वहीं पर एक मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने पैर से गोली निकाल दी है। हालांकि, इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।
बताया जा रहा है कि, सेदुआर गांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह के घर में उपनयन संस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसी कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति का भी आयोजन किया गया था। भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय इसी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंची हुई थी। देर रात रात तक कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच गांव के एक युवक ने हाथ में कट्टा लहराते हुए हर्ष फायरिंग कर दी। हर्ष फायरिंग दौरान गोली भोजपुरी गायिका के पैर में लग गई, जिससे वे बेहोश होकर गिर गईं। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें उनके सहयोगी वहां से पटना लेकर चले गए।
इधर, इस घटना के बारे में पूछे जाने पर जनता बाजार के प्रभारी थानाध्यक्ष नसरुद्दीन खा ने बताया कि थाने को इस बाबत कोई सूचना नहीं दी गई है। अभी जानकारी मिलने पर इसकी तहकीकात की जा रही है। जल्द ही इस मामले में कोई एक्शन लिया जाएगा।