ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में अनियंत्रित स्विफ्ट डिज़ायर कार नहर में गिरी, एक युवक लापता, रेस्क्यू जारी Bihar Dsp Suspend: धनकुबेर DSP को नीतीश सरकार ने किया सस्पेंड...SVU ने आय से 1 Cr रू अधिक अर्जित करने के आरोप में दर्ज किया है केस Bihar News: नीतीश सरकार ने शांभवी चौधरी समेत तीन नेताओं की बढ़ाई सुरक्षा, कांग्रेस अध्यक्ष को भी 'वाई' श्रेणी की सिक्योरिटी G.D. Goenka School Purnia : पूर्णिया के जीडी गोयनका विद्यालय ने रचा इतिहास, बच्चों ने जीते 94 पदक पटना पुलिस ने महाकाल गैंग का किया सफाया, भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद Patna Traffic Alert: पटना में बढ़ेंगी दिक्कतें: मीठापुर-सिपारा एलिवेटेड रोड पर इस दिन तक बंद रहेगा आवागमन बिहार में खनन क्षेत्र की संभावनाओं पर उच्चस्तरीय बैठक, रोजगार और राजस्व पर फोकस Sayara Blockbuster Effect : ब्लॉकबस्टर ‘सैयारा’ ने बदली अनीत पड्डा की किस्मत, अब दिखेंगी YRF की अगली फिल्म में पूर्णिया नगर निगम की उपेक्षा से इलाके के लोग नाराज, बीच सड़क पर ही करने लगे धान की रोपनी Amrit Bharat Train: त्योहारी सीजन में यात्रियों को बड़ी राहत, रेलवे चलाएगा शेखपुरा से दिल्ली तक विशेष अमृत भारत ट्रेन

बिहार BJP में बड़ा फेरबदल : 45 संगठनीक जिलाध्यक्ष बदले, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 09 Mar 2023 10:06:30 AM IST

बिहार BJP में बड़ा फेरबदल : 45 संगठनीक जिलाध्यक्ष बदले, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

- फ़ोटो

PATNA : बिहार भाजपा में बड़े स्तर पर सांगठनिक फेरबदल हुआ है। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने 45 जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी की है।


बिहार भाजपा के ऑफिशल टि्वटर हैंडल से यह सूचना दी गई है कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने 45 जिला अध्यक्षों का मनोयन किया है। इस जारी अधिसूचना में संजय जयसवाल की तरफ से यह उम्मीद जताई गई है कि नवदायित्व पदाधिकारी भाजपा संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। संजय जायसवाल ने यह उम्मीद जताई है कि इनके नेतृत्व में बिहार भाजपा का संगठन और अधिक सशक्त व प्रभावी बनेगा।


बिहार भाजपा के तरफ से जो सूची जारी की गई है उसके मुताबिक पटना ग्रामीण, बाढ़, गया, अरवल, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, नवगछिया, लखीसराय, मुंगेर, गोपालगंज बगहा, बेतिया और रक्सौल में भाजपा के तरफ से जिला अध्यक्षों का मनोनयन किया गया है।


इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी ने नए स्तर पर मधेपुरा, सुपौल, नालंदा, नवादा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, बेगूसराय, खगड़िया, बक्सर, छपरा, कटिहार, अररिया, कैमूर भोजपुर, औरंगाबाद, जमुई, सिवान, मोतिहारी, ढाका और शेखपुरा में जिला अध्यक्षों का मनोनयन किया है। इसके साथ ही साथ पार्टी द्वारा पटना महानगर में भी नए जिला अध्यक्ष का मनोनयन किया गया है। पटना महानगर की जिम्मेदारी अभिषेक कुमार को दी गई है। जबकि पटना ग्रामीण की जिम्मेदारी धर्मेंद्र कुमार संभालेंगे।


आपको बताते चलें कि पिछले दिनों ही बातें जनता पार्टी द्वारा जिला अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई थी जिसमें यह तय हुआ था कि पार्टी के अंदर पिछले कई वर्षों से जिला अध्यक्षों पर तैनात लोगों को अब दायित्व मुक्त किया जाएगा और नए कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष समेत तमाम पदों पर जिम्मेदारी दी जाएगी और इसमें विशेष रूप से युवाओं पर अधिक जोर दिया जाएगा। जिसके बाद अब भारतीय जनता पार्टी के तरफ से इसको लेकर पत्र जारी कर दिया गया है।