Hindi News / news / BJP प्रदेश कार्यालय से कोरोना टेस्ट सैंपल कलेक्ट, संक्रमण की आशंका

BJP प्रदेश कार्यालय से कोरोना टेस्ट सैंपल कलेक्ट, संक्रमण की आशंका

1st Bihar Published by: Ganesh Samrat/Aryan Updated Jul 13, 2020, 12:48:09 PM

BJP प्रदेश कार्यालय से कोरोना टेस्ट सैंपल कलेक्ट, संक्रमण की आशंका

- फ़ोटो

PATNA : प्रदेश बीजेपी कार्यालय में संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। बीजेपी के प्रवक्ता अरविंद सिंह के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कार्यालय में हड़कंप की स्थिति है लिहाजा आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीजेपी कार्यालय पहुंचकर कई लोगों का टेस्ट सैंपल कलेक्ट किया है। स्वास्थ विभाग की टीम प्रदेश बीजेपी ऑफिस पहुंची है और वहां सैंपल लिया है। 


आपको बता दें कि बीजेपी कार्यालय में पिछले दिनों क्षेत्रीय बैठक का आयोजन किया गया था इस बैठक में शामिल होने वाले जिलों के कई नेता बाद में संक्रमित पाए गए खास तौर पर भागलपुर और बक्सर जिले में कई बीजेपी नेताओं को पॉजिटिव पाया गया है. पटना सहित बिहार के कई अन्य जिलों में लॉकडाउन घोषित होने के बाद प्रदेश बीजेपी कार्यालय भी बंद है लेकिन अब यहां रहने वाले लोगों को संक्रमण का डर सता रहा है। 



संक्रमण की आशंका को देखते हुए प्रदेश कार्यालय में रहने वाले कई कर्मियों और नेताओं का टेस्ट सैंपल आज जांच के लिए लिया गया है। अब इन सब की रिपोर्ट आने का इंतजार है। आपको बता दें कि बीजेपी के कई विधायक भी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।