ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: हिंदू स्वाभिमान संगठन के कार्यकर्ताओं ने NDA उम्मीदवार को खदेड़ा, दिखाया काला झंडा CBSE Board Exam 2026: CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम की फाइनल डेटशीट जारी, दो बार होगी दसवीं की परीक्षा CBSE Board Exam 2026: CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम की फाइनल डेटशीट जारी, दो बार होगी दसवीं की परीक्षा Bihar Politics: ‘14 नवंबर को बिहार की जनता देगी जवाब’, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह का तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला Bihar Politics: ‘14 नवंबर को बिहार की जनता देगी जवाब’, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह का तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला Bihar Election 2025: गौराबौराम से VIP के संतोष सहनी महागठबंधन के उम्मीदवार घोषित, तेजस्वी यादव ने दिया जीत का आशीर्वाद Bihar Election 2025: गौराबौराम से VIP के संतोष सहनी महागठबंधन के उम्मीदवार घोषित, तेजस्वी यादव ने दिया जीत का आशीर्वाद Bihar Election 2025: बिहार में राजनीतिक रंजिश को लेकर मारपीट, ‘हाथी’ बनाम ‘लालटेन’ के विवाद को लेकर बवाल Test Cricket : टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार होगा बड़ा बदलाव, लंच और टी ब्रेक का क्रम बदला जाएगा; जानिए क्या है वजह Bihar Voter Service : चुनावी सहायता अब आसान, बीएलओ के साथ करें कॉल बुक, इस टोल फ्री नंबर पर हल होंगी सभी दुविधाएं

बिहार: बॉयफ्रेंड की बारात में पहुंच गई नाबालिग गर्लफ्रेंड, दूल्हा बने प्रेमी की रुकवाई शादी, थाने पंहुचा मामला

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 18 Feb 2023 02:06:16 PM IST

बिहार: बॉयफ्रेंड की बारात में पहुंच गई नाबालिग गर्लफ्रेंड, दूल्हा बने प्रेमी की रुकवाई शादी, थाने पंहुचा मामला

- फ़ोटो

BUXAR: हैरान कर देने वाली घटना बक्सर से सामने आई है। यहां प्रेमी की बारात में पहुंची नाबालिग प्रेमिका ने ऐसा हंगामा किया कि शादी रोक दी गई। देखते ही देखते बाद इतनी बिगड़ गई कि मामला थाना पहुंच गया। नाबालिग लड़की और वर-वधू पक्ष की बातों को सुनने के बाद पुलिस ने तीनों पक्षों के बीच समझौता कराकर मामले को रफादफा किया।  


दरअसल, बक्सर के डुमरांव थाना क्षेत्र के बनहेजी डेरा निवासी उमेश चौधरी का रिश्ता डुमरांव के युवती से तय किया गया था। 12 फरवरी को तिलक समारोह संपन्न हुआ था। लड़के के रिश्तेदार और परिजन सुबह से ही शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। बारात निकालने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। वहीं दूसरी ओर लड़की पक्ष के लोगों भी बारात के स्वागत की तैयारी कर रहे थे। लड़के वाले बारात लेकर निकलते उसके पहले ही दूल्हे की नाबालिग प्रेमिका अपनी मां के साथ लड़के के घर पहुंच गई। लड़की के दूल्हे के घर पहुंचते ही विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने में पहुंच गया।पुलिस ने जैसे-तैसे समझौता कराया, जिसके बाद युवक अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए राजी हो गया लेकिन लड़की के नाबालिक होने के कारण लड़के को एक साल के बाद शादी करनी होगी।


उधर, लड़के की जिस लड़की से शादी होने वाली थी वह बारात के आने की राह देख रही थी। जब लड़की पक्ष के लोगों को इस मामले की जानकारी मिली तो लड़की पक्ष वाले भी थाने पहुंच गए। लड़की वाले तिलक में दिए गए सामानों और खर्च किए गए पैसों की मांग लड़का पक्ष से करने लगे। पुलिस के द्वारा समझौता कराने के बाद लड़के वाले पैसा लौटाने को तैयार हो गए। जिसके बाद मामले को खत्म किया गया। 


बता दें कि, नबालिग प्रेमिका यूपी की रहने वाली है। लड़का उमेश चौधरी की बुआ की शादी लड़की के घर के बगल में ही हुई थी। लड़के का अक्सर वहां आना जाना लगा रहता था। इसी बीच वह लड़की से मिला था और दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाई थी। लड़की को जब लड़के की शादी दूसरी लड़की से होने की खबर मिली तो वह अपनी मां के साथ लड़के के घर आ गयी और शादी को रुकवा दिया। वहीं इस पूरे मामले में थानाध्यक्ष का कहना है कि,  तीनों पक्ष की बात सुन आसपास के लोगो के द्वारा सहमति बना दी गई है। लड़का प्रेमिका से शादी करने के लिए राजी हो गया है, साथ ही वो लड़की पक्ष को तिलक में लिए गए समान और इंतजाम में किए गए खर्चों को भी देने के लिए मान गए है।