Hindi News / news / बिहार: बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 7 लोग घायल

बिहार: बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 7 लोग घायल

1st Bihar Published by: Updated Aug 21, 2022, 10:43:55 AM

बिहार: बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 7 लोग घायल

- फ़ोटो

VAISHALI: बड़ी खबर वैशाली जिले की है, जहां सड़क दुर्घटना में सात लोग घंभीर रूप से घायल हो गए। एक बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें सात लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को भगवानपुर पीएचसी में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना NH-22 के भगवानपुर की  है। 



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ बस पटना से बेतिया जा रही थी। अचानक सामने से आ रही ट्रक और बस में भीषण टक्कर हो गई। इस घटना की चपेट में आए सात लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।