Hindi News / news / बिहार: कार ने दारोगा समेत चार को रौंदा, ड्राइवर गिरफ्तार

बिहार: कार ने दारोगा समेत चार को रौंदा, ड्राइवर गिरफ्तार

1st Bihar Published by: Updated Aug 05, 2022, 12:06:11 PM

बिहार: कार ने दारोगा समेत चार को रौंदा, ड्राइवर गिरफ्तार

- फ़ोटो

KHAGADIA: बड़ी खबर बिहार के खगड़िया से आ रही है, जहां एक कार ने दारोगा समेत चार को कुचल दिया। घटना के बाद सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मौके से पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना चित्रगुप्त नगर थाना के फ़्लाई ओवर ब्रिज की है। 



घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ खगड़िया में कार ने दारोगा समेत चार को रौंद दिया। घटना की चपेट में आए सभी लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। हालांकि समय रहते पुलिस ने चालक को गिरफ्तार भी कर लिया है। ये घटना चित्रगुप्त नगर थाना के फ़्लाई ओवर ब्रिज की बताई जा रही है।