1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 23 Nov 2023 06:16:12 PM IST
- फ़ोटो
ROHTASH : खबर बिहार के रोहतास से निकल कर सामने आ रही है। जहां सीआरपीएफ जवान की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वे छठ पर्व की छुट्टी में घर आये थे। उसके बाद बीती रात वो खाना खाकर सोने के लिए गये। तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। यह घटना नासरीगंज थाना क्षेत्र के अमियावर गांव की है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार, छठ की छुट्टी में अपने गांव आए सीआरपीएफ जवान की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सीआरपीएफ जवान की मौत से गांव में मातम का माहौल है। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह घटना नासरीगंज थाना क्षेत्र के अमियावर गांव की है।
बताया जा रहा है कि, सीआरपीएफ जवान छठ महापर्व की छुट्टी में अपने गांव अमियावर गांव आये थे। जहां परिवार के साथ उन्होंने छठ पर्व मनाया। उसके बाद बुधवार की रात में खाना खाकर सोने गये लेकिन तभी अचानक तबियत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
उधर, इस घटना में मृतक की पहचानअमियावर के गंगा दयाल राम के 47 वर्षीय पुत्र सुरेश प्रसाद राम के रूप में की गई। वे झारखंड के जमशेदपुर में तैनात थे। परिजनों ने बताया कि आज (गुरुवार) उन्हें लौटना था, लेकिन बीती रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। इधर पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि एक सीआरपीएफ जवान की तबीयत बिगड़ गई थी. जिसे उनकी मौत हो गई।