Hindi News / news / बिहार : चोर की मॉब लिंचिंग, बैल चुरा रहे युवक को भीड़ ने...

बिहार : चोर की मॉब लिंचिंग, बैल चुरा रहे युवक को भीड़ ने पीटकर मार डाला

1st Bihar Published by: RAMESH SHANKAR Updated Aug 01, 2022, 10:45:05 AM

बिहार : चोर की मॉब लिंचिंग, बैल चुरा रहे युवक को भीड़ ने पीटकर मार डाला

- फ़ोटो

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले में एक मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है, जहां लोगों ने बैल चोरी करने आए अपराधी की पिटाई कर दी. घटना में मौके पर ही युवक की मौत हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग युवक की बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं. 


जानकारी के मुताबिक, मामला समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकहबीब वार्ड संख्या-9 का है. बीते रविवार की रात सुखलाल सहनी के घर पर तीन की संख्या में बैल चोरी करने पहुंचे थे. इसी दौरान घर के मालिक और आसपास के लोगों को चोरी की भनक लग गई. फिर सभी ने मिलकर एक चोर को पकड़ लिया. वहीं, दो चोर फरार हो गये.


इसके बाद भीड़ ने पकड़े गए चोर की जमकर पिटाई कर दी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इसी दौरान किसी ने पिटाई का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि, अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. सूचना पर पहुंची विभूतिपुर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है