Hindi News / news / बिहार चुनाव : तीसरे और अंतिम चरण की वोटिंग आज, 78 विधानसभा सहित...

बिहार चुनाव : तीसरे और अंतिम चरण की वोटिंग आज, 78 विधानसभा सहित एक लोकसभा सीट भी उपचुनाव

1st Bihar Published by: Updated Nov 07, 2020, 6:12:49 AM

बिहार चुनाव : तीसरे और अंतिम चरण की वोटिंग आज, 78 विधानसभा सहित एक लोकसभा सीट भी उपचुनाव

- फ़ोटो

PATNA : बिहार चुनाव को लेकर आज का दिन बेहद निर्णायक साबित होने वाला है। विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण की वोटिंग आज हो रही है। अंतिम चरण में कुल 78 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। साथ ही साथ एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी हो रहा है। वाल्मीकि नगर सीट पर वोटर अपना सांसद चुनेंगे। मतदाता आज कुल 1204 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे और ईवीएम में आज जनता का जनादेश कैद हो जाएगा। 2 दिन के इंतजार के बाद 10 नवंबर को मतगणना होगी और नतीजे सामने आएंगे। 


तीसरे चरण के मतदान में कुल 2,35,54,071 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें पुरुष मतदाता 1,23,25,780 हैं जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,12,05,378 है। अंतिम चरण में ट्रांसजेंडर मतदाताओं की कुल संख्या 894 है। सर्विस वोटर्स की कुल संख्या 22,019 है जिसमें 21,019 पुरुष और 1000 महिलाएं हैं।


78 विधानसभा सीटों के साथ-साथ वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस सीट से सांसद रहे बैजनाथ महतो की निधन के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है यह कांग्रेस और जेडीयू के बीच सीधा मुकाबला है जनता दल यूनाइटेड पर बैजनाथ महतो के बेटे को चुनाव मैदान में उतारा है।