Railway News: बिहार के इन तीन रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा; जानिए क्या है खास Bihar Election 2025 : दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान, राजद की साख और एनडीए की परीक्षा; सबसे ज्यादा इस पार्टी के उम्मीदवार मैदान में Bihar Election 2025: महिलाओं और युवाओं की ‘दोहरी क्रांति’, रिकॉर्ड वोटिंग से बदला चुनावी समीकरण; कौन बनेगा 'X फैक्टर' Bihar Election 2025: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले नीतीश ने लालू-तेजस्वी की बढ़ा दी टेंशन, अब कैसे किला फतह? Bihar News: हमेशा के लिए ख़त्म हुई पोस्ट ऑफिस जाने की झंझट, बिहार के लोगों को अब एक क्लिक में मिलेगी डाक सेवाएं Bihar Politics : बिहार की 4 सीटों पर NDA और महागठबंधन का नया प्रयोग, देखिए नीतीश-तेजस्वी और मोदी किसे होगा फायदा Sonpur Fair: एशिया के सबसे बड़े मेले का आज होगा उद्घाटन, थियेटर से लेकर नए ब्रीड के पशु-पक्षियों को लेकर रहा है खूब चर्चित; जानिए इस बार क्या है ख़ास Bihar Election 2025 : सम्राट चौधरी बोले – जनता ने आधा आशीर्वाद दे दिया है, बाकी लेने जा रहे हैं, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना Bihar Election 2025 : दूसरे चरण में जातीय समीकरणों की जंग, 122 सीटों पर ‘जाति बनाम जाति’ का दिलचस्प मुकाबला Bihar Crime News: 'सुनो न भाई जरा मेरी एक हेल्प कर दो...', गर्लफ्रेंड के भाई को दोस्त बना बॉयफ्रेंड करवा रहा था यह काम; अब हो गया बड़ा कांड
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 25 May 2023 09:00:01 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : देश में आगामी साल लोकसभा का चुनाव होना है। इसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टी सभी से ही एक्टिव हो गयी है। सभी प्रमुख दलों के तरफ से लगातार सांगठनिक अस्तर पर फेर- बदल किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब बिहार कांग्रेस पार्टी के तरफ से नए जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने राज्य के 39 जिलों के पार्टी प्रमुखों के नामों का ऐलान किया है। इस लिस्ट में कांग्रेस के तरफ से विशेष तौर पर भूमिहार और ब्राह्मणों चेहरों को तरजीह दी है। इसके साथ ही राजपूत और मुस्लिमों पर भी दांव लगाया गया है, जबकि जिलाध्यक्षों की लिस्ट में दलित और पिछड़ा वर्ग के चेहरों की कमी है। जबकि इस लिस्ट में महज सिर्फ दो महिलाओं को शामिल किया गया है।
दरअसल, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने बुधवार देर रात 39 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों के नाम घोषित किए हैं। पटना महानगर से शशि रंजन को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पटना ग्रामीण 1 से सुमीत कुमार सनी और पटना ग्रामीण 2 से रघुनंदन पासवान को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, भागलपुर से परवेज जमाल, मुजफ्फरपुर से अरविंद मुकुल, दरभंगा से सीताराम चौधरी, गया से गगन कुमार मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है। इसके आलावा बक्सर में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मनोज पाण्डेय बनाए गए हैं। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के के तिवारी के पुत्र बक्सर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष थे।
बिहार कांग्रेस के तरफ से जो लिस्ट जारी किया गया है। उसमें पश्चिमी चंपारण - भरत भूषण दुबे,पूर्वी चंपारण - शशि भूषण राय, मुजफ्फरपुर - अरविंद मुकुलसीतामढ़ी - कमलेश कुमार सिंह, गोपालगंज - ओमप्रकाश गर्ग, मधुबनी - मनोज मिश्रा, दरभंगा - सीताराम चौधरी,समस्तीपुर - अबु तमीम,सहरसा - मुकेश झा,सुपौल - विमल यादव, मधेपुरा - सतेंद्र कुमार यादव,अररिया - जाकिर हुसैन,पूर्णिया - नीरज सिंह,किशनगंज - इमाम अली, कटिहार - सुनील यादव,भागलपुर - परवेज जमाल, बांका - कंचना सिंह,मुंगेर - अजय सिंह, लखीसराय - अमरीश कुमार अनीस, शेखपुरा - सर्यजीत सिंह, जमुई - राजेंद्र सिंह, बेगूसराय - अभय कुमार सरजंत, नालंदा - लवि ज्योति, पटना महानगर - शशि रंजन,पटना ग्रामीण 1 - सुमीत कुमार सनी, पटना ग्रामीण 2 - रघुनंदन पासवान, भोजपुर - अशोक राम, बक्सर - मनोज कुमार पांडेय, रोहतास - कन्हैया सिंह, कैमूर - सुनील कुशवाहा, गया - गगन कुमार मिश्रा, जहानाबाद - गोपाल शर्मा,अरवल- धनंजय शर्मा,औरंगाबाद - राकेश कुमार सिंह नवादा - सतीश कुमार,सारण - अजय कुमार सिंह,वैशाली - मनोज शुक्ला,सीवान - बिदु भूषण पांडेय,शिवहर - नूरी बेगम।
आपको बताते चलें कि, कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए बिहार में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में भूमिहार और ब्राह्मणों को तरजीह दी है। सबसे ज्यादा 11 जिलों में भूमिहार और 8 में ब्राह्मणों को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा राजपूत समाज से 6 और पांच मुस्लिम जिलाध्यक्ष बने हैं। साथ ही 4 यादव और 3 दलित चेहरे को शामिल किया गया है। कायस्थ और कुशवाहा समाज से एक-एक जिलाध्यक्ष बने हैं।