1st Bihar Published by: Updated Jul 28, 2020, 8:35:01 PM
- फ़ोटो
PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले बिहार कांग्रेस ने संगठन को लेकर अहम फैसला किया है। कांग्रेस ने कई जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं साथ ही साथ कई जिलों में कार्यकारी जिलाध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इन नियुक्तियों से जुड़ा आदेश जारी कर दिया है।
कांग्रेस ने भागलपुर, शेखपुरा, पटना, भोजपुर और नवादा में नए जिलाध्यक्ष और कार्यकारी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। शशि रंजन यादव को पटना नगर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जबकि सुंदर सहनी शेखपुरा के नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। परवेज जमाल को भागलपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है जबकि सतीश कुमार उर्फ मनटन सिंह को नवादा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावे श्रीधर तिवारी को भोजपुर जिले का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। भागलपुर में दो नए कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। अभयानंद झा और बिपिन बिहारी यादव को यह जिम्मेदारी मिली है जबकि नवादा में बंगाली पासवान कार्यकारी जिलाध्यक्ष होंगे।