Hindi News / news / बिहार: करंट लगने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, खेत में काम करने के...

बिहार: करंट लगने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Sep 30, 2023, 1:30:00 PM

बिहार: करंट लगने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा

- फ़ोटो

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां बड़ा हादसा हुआ है। खेत में काम करने के दौरान करंट लगने से पति पत्नी की मौत हो गई जबकि दो बेटे भी आंशिक रूप से झुलस गए। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमुहार गांव की है।


मृतकों की पहचान जमुहार गांव निवासी अयोध्या साह और उसकी पत्नी मालती देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अयोध्या साह खेत में मजदूरी करने गया हुआ था। इस दौरान वह बिजली के नंगे तार की चपेट में आ गया। पति को झुलसा देख मालती देवी उसे बचाने के लिए गई तो वह भी बिजली की चपेट में आ गई।


माता-पिता को झुलसता देख बेटे शेषनाथ ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन तबतक गांव के लोग जमा हो गए और और उसे बचा लिया लेकिन तबतक पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।