Hindi News / news / बिहार: दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप, पेट्रोल पंप से लाखों रुपए...

बिहार: दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप, पेट्रोल पंप से लाखों रुपए लूटकर फरार हो गए अपराधी

1st Bihar Published by: Updated Aug 17, 2022, 2:31:49 PM

बिहार: दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप, पेट्रोल पंप से लाखों रुपए लूटकर फरार हो गए अपराधी

- फ़ोटो

CHHAPRA : छपरा में बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने दिनदहाड़े पेट्रोल पंप धावा बोल दिया और हथियार के बल पर से करीब आठ लाख रुपए लूटकर चलते बने. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है. लूट की घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गये. सुबह-सबेरे इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.


जानकारी के मुताबिक, यह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित इंडियन पेट्रोल पंप की घटना है. पेट्रोल पंप गरखा निवासी अजय राय का बताया जा रहा है. पेट्रोल पंप पर दीनदयाल राय को मैनेजर के रूप में रखा गया था. बुधवार की सुबह अपराधियों ने पेट्रोल पंप के कार्यालय में घुसकर मैनेजर बंधक बना लिया. लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने पिस्टल की बट से मैनेजर के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया.


स्थानीय लोगों की मानें तो पांच की संख्या में अपराधी आए थे, जिन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये. वहीं, घायल मैनेजर को अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की छानबीन की जा रही है.