1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Dec 25, 2023, 7:07:39 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: बेगूसराय में एनएच-31 पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घायल तीनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के जानीपुर ढाला के पास की है।
मृतक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के लखमिनियां वार्ड 23 वैदाबाग निवासी मो. आफताब के 18 वर्षीय बेटे मो. फिरदौस उर्फ काले के रूप में हुई है घायलों में वैदाबाग निवासी मो.शकील का 18 वर्षीय बेटा मो. फरहान, साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा निवासी रणवीर साह का 35 वर्षीय बेटा अमित कुमार गुप्ता और कुरहा के ही अजय कुमार का बेटी अभिषेक कुमार शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि सभी दो बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बकरी को बचाने के चक्कर में दोनों बाइकों की सीधी टक्कर हो गई, जिसमें एक की मौत मौके पर ही हो गई और तीन लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।