Hindi News / news / बिहार: एक ही गांव के पांच लोगों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जहरीली...

बिहार: एक ही गांव के पांच लोगों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Mar 30, 2024, 11:39:08 AM

बिहार: एक ही गांव के पांच लोगों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका

- फ़ोटो

BUXAR: बक्सर में पिछले 12 घंटे के भीतर एक ही गांव के पांच लोगों की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। मरने वाले सभी लोग ब्रह्मपुर के बगेन गोला थाना क्षेत्र के मनकी गांव के रहने वाले थे। तीन लोगों की मौत पहले ही हो गई थी जबकि दो अन्य लोगों की मौत इलाज के दौरान हो गई है वहीं दो अन्य लोग अस्पताल में भर्ती हैं।


पटना में इलाज के दौरान जिन दो लोगों की मौत हुई है उनकी पहचान 40 वर्षीय हरेंद्र सिंह उर्फ काली यादव और 40 वर्षीय दामोदर यादव के रूप में हुई है। पिछले 12 घंटे में इस गांव के कुल पांच लोगों की मौत अबतक हो चुकी है। एक के बाद एक पांच लोगों की संदिग्ध मौत से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका जता रहे हैं।


तीन लोगों की मौत के बाद दो और लोगों की मौत की खबर जैसे ही ग्रामीणों को मिली कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार की देर शाम बक्सर के डीएम और एसपी गांव पहुंचे और मृतकों के परिजनों से घटना की जानकारी ली। पहले तो स्थानीय स्तर पर मामले को दबाने की कोशिश की गई लेकिन जब मृतकों का आकड़ा बढ़ गया तो बात सामने आ गई। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने चुप्पी साध रखी है।