Hindi News / news / बिहार : फूड पॉइजनिंग से बच्ची की मौत, मां और तीन बहनें गंभीर

बिहार : फूड पॉइजनिंग से बच्ची की मौत, मां और तीन बहनें गंभीर

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 22, 2024, 1:41:23 PM

बिहार : फूड पॉइजनिंग से बच्ची की मौत, मां और तीन बहनें गंभीर

- फ़ोटो

PURNIYA : खबर पूर्णिया से निकल कर सामने आ रही है। जहां  एक ही परिवार के 5 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। इनमें से एक बच्ची की मौत हो गई है। जबकि 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है।फिलहाल हर तरफ इस घटना की चर्चा की जा रही है आखिर इस घटना के पीछे की वजह क्या है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पूर्णिया में निकल कर सामने आ रही है। जहां एक ही परिवार के 5 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। जहां एक बच्ची की मौत हो गई है। जबकि 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। यह  घटना पूर्णिया के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के पनखोवर गांव की है। सभी को गंभीर हालत में GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया है। परिजनों ने बताया कि देर रात सभी खाना खाकर सो गए थे।


उधर, सुबह उठने पर मां और बच्चे दर्द से तड़पते मिले। महिला खुद बीमार थीं, वो किसी तरह बच्चों तक पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों को किसी तरह आवाज लगाई। अस्पताल पहुंचने पर एक बच्ची को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि मां और तीन बहनों का इलाज हो रहा है।