Hindi News / news / बिहार: हथियार दिखाकर महिला के साथ रेप, वारदात से पहले बदमाश ने काट...

बिहार: हथियार दिखाकर महिला के साथ रेप, वारदात से पहले बदमाश ने काट दी थी घर की बिजली

1st Bihar Published by: Updated Jan 07, 2023, 6:30:30 PM

बिहार: हथियार दिखाकर महिला के साथ रेप, वारदात से पहले बदमाश ने काट दी थी घर की बिजली

- फ़ोटो

SITAMARHI: सीतामढ़ी में हथियार के बल पर एक महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के ही युवक ने बीते 31 दिसंबर की रात महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया था। पीड़ित महादलित महिला ने पंचायत के स्तर पर न्याय की गुहार लगाई लेकिन जब पंचायत से न्याय नहीं मिला तो पुलिस के पास पहुंची और थाने में मामला दर्ज कराया है। घटना नानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 


बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला का पति दूसरे प्रदेश में रहकर नौकरी करता है। बीते 31 दिसंबर को जब महिला अपने घर में सोई हुई थी। नानपुर थाना क्षेत्र के विरार गांव के रहने वाले रवि ठाकुर के बेटा सतीश कुमार ने पहले तो महिला के घर की लाइन काट दी और बाद में अंधेरे का फायदा उठाकर घर में घुस गया। इस दौरान आरोपी ने महिला की गर्दन पर चाकू रखकर उसके साथ लगत काम किया।


रेप की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सतीश ने महिला को हिदायत दी कि अगर उसने किसी को यह बात बताई तो नतीजा बुरा होगा। पीड़ित महिला के मुताबिक आरोपी का गलत लोगों के साथ उठना बैठना है और वह पहले जेल भी जा चुका है। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।