Hindi News / news / बिहार : घूसखोर दारोगा गिरफ्तार, 40 हजार घुस लेते निगरानी ने दबोचा

बिहार : घूसखोर दारोगा गिरफ्तार, 40 हजार घुस लेते निगरानी ने दबोचा

1st Bihar Published by: Tahsin Ali Updated Jul 19, 2022, 11:34:00 AM

बिहार : घूसखोर दारोगा गिरफ्तार, 40 हजार घुस लेते निगरानी ने दबोचा

- फ़ोटो

PURNEA: बड़ी खबर बिहार के पूर्णिया से आ रही है। यहां सदर थाना के अवर निरीक्षक संतोष कुमार और उनके सहयोगी (दलाल ) मो एनुल हक को  निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, टीम ने इन्हे 40 हजार रूपया रिश्वत लेते पकड़ा था, जिसके बाद अवर निरीक्षक संतोष कुमार और उनके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया। 


सब इंस्पेक्टर को निगरानी की टीम ने रंगे हाथों धर दबोचा है। पूर्णिया सदर थाना के सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार और बिचौलिया मो0 एनुल हक को 40 हजार रूपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के बाद निगरानी की टीम ने पहले सत्यापन किया और फिर जाल बिछा कर सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार और एक बिचौलिया (दलाल) को घुस की रकम लेते रंगे हाथों धर दबोचा है।