1st Bihar Published by: Vikramjeet Updated Jun 01, 2024, 5:56:24 PM
- फ़ोटो
HAJIPUR: बड़ी खबर हाजीपुर से आ रही है, जहां यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस हादसे की शिकार हुई है। इस दुर्घटना में बस पर सवार कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों में कुछ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना बनारसी चौक के पास की है।
जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरी बस हाजीपुर से जंदाहा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बनारसी चौक से 500 मीटर पहले रघुवीर राय की बाइक दुकान के पास ड्राइवर ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया और बिजली के पोल को तोडड़ते हुए सड़क किनारे पलट गई।
इस हादसे के बाद बस सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह से घायलों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है।
इस हादसे में दर्जनों यात्री घायल हुए हैं, जिसमे से एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए राजापाकर से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया है। गंभीर रूप से घायल शख्स की पहचान राजापाकर थाना क्षेत्र के जाफरपट्टी गांव निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र वशिष्ट सिंह के रूप में हुई है।