Hindi News / news / बिहार: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, एसिड अटैक...

बिहार: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, एसिड अटैक में शख्स झुलसा

1st Bihar Published by: Updated Dec 11, 2022, 1:49:25 PM

बिहार: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, एसिड अटैक में शख्स झुलसा

- फ़ोटो

SHEOHAR: खबर शिवहर से आ रही है, जहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच एसिड अटैक में एक शख्स गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में झुलसे शख्स को इलाज के लए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शिवहर शहर के मेन रोड गुदरी बाजार के पास की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


एसिड एटैक के शिकार हुए शख्स की पहचान शिवहर शहर के वार्ड 13 निवासी रामसेवक भगत के 26 वर्षीय बेटे अजय भगत के रूप में हुई है, फूल बेचने का काम करता है। गंभीर रूप से झुलसे अजय भगत को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया है। एसिड एटैक से अजय भगत का चेहरा और शरीर का कुछ भाग झुलस गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। एसिड फेंकने वाले लोग फिलहाल घर छोड़कर फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को अजय फूल बांटकर अपने घर लौट रहा था। इस दौरान गुदरी बाजार के पास भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में मारपीट कर रहे थे। मारपीट के दौरान दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर एसिड फेंक दिया।