Bihar Politics: BJP नेता ऋतुराज सिन्हा का तेजस्वी पर पलटवार, लालू यादव का नाम लेकर खूब सुनाया Bihar Politics: BJP नेता ऋतुराज सिन्हा का तेजस्वी पर पलटवार, लालू यादव का नाम लेकर खूब सुनाया Bihar News: सिपाहियों के संघ का 'नेता' फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट लगाकर 11 माह से फरार...बालू के अवैध धंधा में शामिल होने की शिकायत पर SP ने कराई जांच तो खुल गई पोल Action On CRPF Jawan: बिना अनुमति पाकिस्तानी लड़की से शादी करना पड़ा भारी, अब CRPF करने जा रही बड़ी कार्रवाई Unique Party Trend: बिना दूल्हा-दुल्हन के हो रही शादी! दिल्ली में सामने आया नया ट्रेंड, जानिए.. Life Style: गर्मियों में इसके पत्तों का सेवन क्यों है जरूरी? जानिए.. इसके 5 चमत्कारी फायदे Bihar Politics on caste census: जाति जनगणना पर क्रेडिट की मची होड़: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का हमला, बोले— तेजस्वी सिर्फ मौके की तलाश में रहते हैं! Samastipur Snake Catcher: नहीं रहे 'सांपों के मसीहा' जय सहनी, जिनकी जिंदगी बचाने को रहते थे हमेशा तत्पर, उन्हीं में से एक ने ले ली जान Parent-child relation: बच्चों को शर्मिंदा कर देती हैं पैरेंट्स की ये आदतें, जानिए क्यों बच्चे बनाने लगते हैं दूरियां Bihar Assembly Election 2025: जहानाबाद में बिछने लगी बिसात...NDA में किसके खाते में जाएगी सीट ? दर्जन भर हैं दावेदार..किनका टिकट होगा फाइनल,जानें...
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 14 Sep 2024 02:59:27 PM IST
- फ़ोटो
BUXAR: बक्सर से एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है। यहां जीविका दीदियों ने बीच सड़क पर नोडल पदाधिकारी की चप्पल से पिटाई कर दी है। इतना ही नहीं गुस्साई जीविका दीदी ने अधिकारी के कपड़े तक फाड़ डाले। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, शुक्रवार को जीविका दीदी अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर नया भोजपुर स्थित सीएलएफ कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन कर रही थीं। इसी दौरान एक शख्स उनका वीडियो बनाने लगा। अधिकारी को वीडियो बनाता देख जीविका दीदी आक्रोशित हो गईं और वीडियो बनाने से मना किया।
जब शख्स ने वीडियो बनाना बंद नहीं किया तो जीविका दीदियों ने बीच सड़क पर उसकी चप्पल से धूनाई शुरु कर दी। काफी देर तक सीएलएफ कार्यालय के पास अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। जीविका दीदियों का कहना था कि शख्स उनका गलत तरीके से वीडियो बना रहा था।
जीविका दीदियों को इस बात की जानकारी बाद में मिली कि वीडियो बना रहा शख्स कोई और नहीं बल्कि नोडल पदाधिकारी अमरेश मनु है। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जीविका दीदियों को समझा बुझाकर शांत कराया। वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
जीविका दीदियों का कहना था कि नोडल पदाधिकारी छीपकर उनका वीडियो बना रहा था और जब पूछा तो उसने वीडियो बनाने की बात से इनकार किया। उनका आरोप है कि नोडल पदाधिकारी गलत नीयत से उनका वीडियो बना रहा था हालांकि नोडल पदाधिकारी अमरेश मनु ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।