Hindi News / news / बिहार का हाल देख रो रहा है लालू का दिल, नीतीश से पूछा..सीएम...

बिहार का हाल देख रो रहा है लालू का दिल, नीतीश से पूछा..सीएम सामने से लीड करेला की चादर तान के घर में सुतेला

1st Bihar Published by: Updated Jul 17, 2020, 2:02:38 PM

बिहार का हाल देख रो रहा है लालू का दिल, नीतीश से पूछा..सीएम सामने से लीड करेला की चादर तान के घर में सुतेला

- फ़ोटो

PATNA: बिहार में कोरोना संकट के साथ-साथ बाढ़ ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है. ऐसे में लालू प्रसाद को बिहार का हाल देखा नहीं जा रहा है. लालू का दिल बिहार को देख रिम्स में रो रहा है. लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार से कई सवाल भी किया है. 

नीतीश घर में सोए हैं

लालू ने ट्वीट किया कि ''ए नीतीश! लगभग 4 महीना हो गऽइल बंदी के, जनता मे त्राहीमाम बा,रोजी-रोटी,जान-माल पर आफ़त बा। तऽहार राज में बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार, अत्याचार चरम पर बा। 4 महीना मे आपन बंगला से 4 बार भी बाहर ना निकलऽअ ई लुकाछिप्पी से कोरोना ना भागऽइ।जब सेनापति मैदान छोड़ के भागऽल रही त लड़ाई के लड़ऽइ.''



दिल रोअता

लालू ने नीतीश कुमार से पूछा कि ''मुख्यमंत्री सामने से लीड करेऽला की चादर ताऽन के घर में सुतेऽला?4 महीना में 4 बार भी नीतीश लोग के बीच में ना गईलऽन। बेरोज़गारी,भुखमरी,घुसखोरी,अपराध से जनता रोऽअऽता आ नीतीश आपऽन सुशासनी मुखौटा” के रंगाई-पोताई में लागल बाऽडऽन। बिहार के हाल देखऽके हमार दिल रोऽअऽता।''

राबड़ी देवी ने भी साधा निशाना

राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर हमला बोला  और कहा कि बाढ़, कोरोना, इलाज का अभाव, जल जमाव, ग़रीबी, पलायन, बेरोज़गारी समेत अनेक समस्याओं से बिहार त्राहिमाम कर रहा है. लेकिन सूबे के मुखिया की कोई खोज खबर नहीं. इतना टोकने के बाद 100 दिन उपरांत अतिथि भूमिका में अवतरित हुए थे लेकिन फिर अदृश्य है. संकट की घड़ी में नीतीश कुमार को लोगों के बीच रहना चाहिए.