Hindi News / news / बिहार : कांवरियों से भरा मैजिक वाहन पलटा, 10 से अधिक लोग घायल

बिहार : कांवरियों से भरा मैजिक वाहन पलटा, 10 से अधिक लोग घायल

1st Bihar Published by: Vikramjeet Updated Jul 24, 2022, 2:16:07 PM

बिहार : कांवरियों से भरा मैजिक वाहन पलटा, 10 से अधिक लोग घायल

- फ़ोटो

VAISHALI : इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां कांवरियों से भरा मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना में 10 से अधिक कांवरिया घायल हो गये. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. 


बताया जा रहा है कि कांवरियों से भरा मैजिक मुजफ्फरपुर की तरफ से पहलेजा घाट जा रही थी. वहां से कांवरिया जल भरकर शिव की पूजा करने के लिए रवाना होते. लेकिन, इससे पहले ही दिघी ओवर ब्रिज पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. इस घटना में 10 से अधिक लोग घायल हो गये.


घटना की सूचना मिलने पर सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है.