1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 09, 2024, 7:37:10 AM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार के अधिकांश हिस्सों में मानसून की बारिश हो रही है। किसी-किसी जिले में बारिश थमने के बाद एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। मंगलवार को भी राज्य के 10 जिलों में बारिश की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने गोपालगंज, सीवान, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, सुपौल और किशनगंज जिले के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। बारिश के दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर भी मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।
बारिश के कारण जिलों में कृषि कार्यों में तेजी आई है। किसान धान के बीच खेतों में गिरा रहे हैं। खेतों की जुताई भी शुरू कर दी गई है। बता दें कि वज्रपात से राज्य में अबतक कई लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों को सचेत रहने को भी कहा है और आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।