1st Bihar Published by: First Bihar Updated Dec 11, 2023, 6:16:06 PM
- फ़ोटो
PATNA: बड़ी खबर बिहार के पुलिस महकमें से आ रही है, जहां सरकार ने 8 डीएसपी को एएसपी बना दिया है। इसको लेकर बिहार सरकार के सामन्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक, सरकार ने अस्थाई स्थानापन्न कार्यकारी व्यवस्था के तहत बिहार पुलिस सेवा के इन पदाधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक के वेतनमान वेतन स्तर 12 के अस्थाई स्थानापन्न कार्यकारी प्रभार दिया गया है।
सरकार ने प्रवेंद्र भारती, प्रेमचंद सिंह, रहमत अली, शेख मो. अलाउद्दीन, संजय कुमार, संजय कुमार पांडेय, प्रेम सागर और राम पुकार सिंह को डीएसपी से एएसपी बना दिया है।
