Hindi News / news / बिहार : पत्रकार के भतीजे का मर्डर, बदमाशों ने गोलियों से भूना

बिहार : पत्रकार के भतीजे का मर्डर, बदमाशों ने गोलियों से भूना

1st Bihar Published by: Updated Oct 22, 2021, 11:44:48 AM

 बिहार : पत्रकार के भतीजे का मर्डर, बदमाशों ने गोलियों से भूना

- फ़ोटो

BANKA : बदमाशों ने बिहार के बांका जिले के कटोरिया इलाके के रहने वाले एक युवक की हत्या कर दी है. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना झारखंड के देवघर जिला की है. यहां अपराधियों ने मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रनजोरिया के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक युवक बिहार के बांका जिले के सूईया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिताने गांव का रहने वाला था. उसकी पहचान विरेन्द्र सिंह के बेटे नृपेन्द्र सिंह के रूप में की गई है.


जानकारी मिली है कि मृतक नृपेन्द्र सिंह के चाचा कविन्द्र सिंह पेशे से पत्रकार हैं और वह एक दैनिक अखबार में काम करते हैं. इस घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार नृपेन्द्र दुमका की ओर से देवघर स्थित आवास पर बाईक से लौट रहा था.


इस दौरान मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रनजोरिया के निकट अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है.