Hindi News / news / भागलपुर में मर्डर, अपराधियों ने युवक को घर के दरवाजे पर मारी गोली

भागलपुर में मर्डर, अपराधियों ने युवक को घर के दरवाजे पर मारी गोली

1st Bihar Published by: SUSHIL KUMAR Updated Sep 03, 2021, 9:12:39 PM

भागलपुर में मर्डर, अपराधियों ने युवक को घर के दरवाजे पर मारी गोली

- फ़ोटो

BHAGALPUR : इस वक़्त एक बड़ी खबर बिहार के भागलपुर जिले से सामने आ रही है. यहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. भागलपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात भागलपुर जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र की है. यहां जब्बार चक मोहले में बेलगाम अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान जब्बार चक मोहले के रहने वाले मो सैफ के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि मो सैफ को बदमाशों ने दो गोली मारी, जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. जहां डॉक्टरों ने मो सैफ को मृत घोषित कर दिया. 


मर्डर की वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर सिटी एएसपी पुरन झा और तातारपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है वहीं आपको बता दें कि भागलपुर जिले में लगातार बेखोफ अपराधी बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. जिसके कारण पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं.