Hindi News / news / भागलपुर में खुद को गोली मारकर एक युवक ने की आत्महत्या, कई दिन...

भागलपुर में खुद को गोली मारकर एक युवक ने की आत्महत्या, कई दिन से टेंशन में चल रहा था

1st Bihar Published by: SUSHIL KUMAR Updated Jul 21, 2021, 6:29:36 PM

भागलपुर में खुद को गोली मारकर एक युवक ने की आत्महत्या, कई दिन से टेंशन में चल रहा था

- फ़ोटो

BHAGALPUR : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के भागलपुर जिले से सामने आ रही है. एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. इस घटना के बाद युवक के घर में कोहराम मच गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र की है. यहां सरदारपुर गांव में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. मृतक की पहचान श्री  यादव के बेटे पब्लिक यादव के रूप में की गई है, जो सरदारपुर गांव ही रहने वाला बताया जा रहा है. इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि पब्लिक यादव कई दिनों से परेशान चल रहा था. जिसके कारण वह इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर हो गया. 


मृतक पब्लिक यादव के परिजनों ने बताया कि पब्लिक यादव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. पिछले चार साल से वह मानसिक रूप से बीमार था. झारखंड के रांची में उसका इलाज भी चल रहा था. लेकिन अचानक बुधवार की शाम उसने यह कदम उठाया और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.



इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि मौके से एक हथियार बरामद किया गया है. उस हथियार को जब्त कर लिया गया है. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है. पोस्टमार्टम के लिए डेड बॉडी को पुलिस अभिरक्षा में भेजने की तैयारी की जा रही है.