Hindi News / news / बिहार के BJP विधायक निकले कोरोना पॉजिटिव, पटना एम्स रेफर

बिहार के BJP विधायक निकले कोरोना पॉजिटिव, पटना एम्स रेफर

1st Bihar Published by: Updated Jun 22, 2020, 12:38:17 PM

बिहार के BJP विधायक निकले कोरोना पॉजिटिव, पटना एम्स रेफर

- फ़ोटो

DARBHANGA : देशभर में कोरोना का कहर जारी है. कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रही है. इन सब के बीच एक बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां जाले विधानसभा सीट से भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. इस खबर के बाद हड़कंप मच गया  है. 

दरभंगा सिविल सर्जन ने इसकी पुष्टि की है. सिविल सर्जन ने बताया कि जाले विधानसभा सीट से भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा और उनके ड्राइवर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जिसके बाद दोनों को दरभंगा से पटना एम्स रेफर कर दिया गया है. 

बता दें कि बिहार में किसी भी विधायक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने का यह पहला मामला है. विधायक का ड्राइवर भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. दोनों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब  जो उनके संपर्क में आए उनकी तलाश की जा रही है.

बता दें कि इससे पहले आरजेडी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह  कोरोना पॉजिटिव पाए  गए थे. जिसके बाद से वे पटना एम्स में ही इलाजरत हैं.  जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. निमोनिया में सुधार हुआ है और ब्लड शुगर और बीपी भी कंट्रोल में है.